2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 राशियों के जातक पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार, इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के होते हैं प्रबल आसार

Zodiac Sign: इन राशियों के जातक बेहद तेज दिमाग के और मेहनती होते हैं। इसलिए इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी ज्यादा चांस रहते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 Jan 2022, 10:01 AM IST

zodiac_sign.jpg

इन 4 राशियों के जातक पढ़ने लिखने में माने जाते हैं होशियार, इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के होते हैं प्रबल आसार

Intelligent Zodiac Sign: आज यहां हम बात करने जा रहे हैं 4 ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मे बच्चे पढ़ने लिखने में काफी होशियार माने जाते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी तेज बुद्धि के कारण हर जगह जाने जाते हैं। ये मेहनत और बुद्धि के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में इनके सफल होने के ज्यादा चांस रहते हैं। अगर इस राशि के जातक सरकारी नौकरी पाने की भी ठान लें तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। जानिए ये किन राशियों के जातक हैं।

मिथुन राशि: बुध इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होती है। ये पढ़ने लिखने में सबसे आगे रहते हैं। अपनी तेज बुद्धि के कारण ये हर जगह प्रशंसा का पात्र बनते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में इन्हें सफलता प्राप्त होने के अधिक चांस रहते हैं।

कन्या राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह भी बुध है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातक भी काफी बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी अच्छा लगता है। ये एक बार जिस को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके अंदर हर चीज में जीतने का जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी अधिक चांस रहते हैं।
यह भी पढ़ें: इन 4 नाम की लड़कियां अपने पति पर रहती हैं हावी, होता है बेहद डॉमिनेटिंग नेचर

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होते हैं। इन्हें हर विषय की अच्छी जानकारी होती है। ये पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में काफी आगे रहते हैं। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी अधिक चांस रहते हैं। इनके अंदर सही समय पर सही निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने काम से काम रखते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। ये हर काम बड़े सलीके से करते हैं जिससे इन्हें सफलता प्राप्त होने के अधिक आसार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: पापी ग्रह राहु इन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उठल-पुथल, डेढ साल बाद बदल रहा है राशि