Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली की रेखाओं और निशानों के आधार पर उसके गुणों, स्वभाव तथा जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी की जा सकती है। हालांकि समय-समय पर रेखाओं में होने वाले बदलाव से भविष्य से जुड़ी बातों में असमंजस की स्थिति रहती है। वैसे किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कर्म सबसे महत्वपूर्ण होता है, परंतु हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के लिए हाथ में बनी रेखाएं और चिन्ह भी जिम्मेदार माने गए हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी रेखाओं और चिन्हों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मौजूद हैं तो ये व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का कारण बनते हैं...