
वास्तु टिप्स: वास्तु दोष और गृह क्लेश का कारण बन सकती हैं आपके द्वारा की जाने वाली ये गलतियां
Vastu Dosh Ke Upay: वास्तु शास्त्र में दिशाओं और स्थानों का बहुत महत्व बताया गया है। जीवन में सुख-शांति और बरकत बनाए रखने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में मौजूद चीजों की दिशा या स्थान सही न हो तो इससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है और घर की सुख-शांति में विघ्न पैदा हो सकता है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं जिन्हें सुधारकर आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं...
1. युद्ध और जंगली जानवरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में कभी भी महाभारत, रामायण आदि के युद्ध चित्रण की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए क्योंकि ऐसी तस्वीरों से घर के लोगों के मन पर गलत प्रभाव पड़ता है जो गृह क्लेश का कारण बन सकता है। वहीं जंगली जानवरों जैसे शेर, बाघ, भेड़िया, तेंदुआ आदि के चित्र को भी लगाना बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता क्योंकि वास्तु के अनुसार ये चित्र घर में विवाद पैदा कर सकते हैं।
2. खराब इलेक्ट्रिकल उपकरण
कई बार घर के ऐसे कोने होने हैं जहां आपका कोई खास काम नहीं पड़ता। ऐसे में इन जगहों पर बिजली की व्यवस्था पर भी उतना ध्यान नहीं जाता। लेकिन वास्तु के अनुसार घर के हर कोने में बिजली की व्यवस्था न होना या खराब बिजली के उपकरण बहुत अशुभ माना गया है। घर में कहीं भी कोई बिजली का उपकरण या बल्ब फ्यूज हो जाए तो तुरंत उसे सही करवाना चाहिए। वहीं घर ने पड़ा अनावश्यक समान या कबाड़ भी नकारात्मकता बढ़ा सकता है। जिससे घर के बच्चों की तरक्की पर गलत प्रभाव पड़ता है।
3. एक ही देवी-देवता की कई तस्वीरें
वास्तु के जानकारों के मुताबिक घर में एक ही भगवान की एक से अधिक प्रतिमाओं या चित्रों का होना भी शुभ नहीं होता। वहीं कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीरों को एक-दूसरे के समक्ष नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के लोगों में आपसी मतभेद और गृह क्लेश बढ़ता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Financial Horoscope 29 May 2022: कर्क राशि वालों की व्यापारिक यात्राएं सफल होने से मिलेगा धन लाभ, जानें राशि अनुसार अपना आर्थिक राशिफल!
Updated on:
29 May 2022, 10:42 AM IST
Published on:
29 May 2022, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.