6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष शास्त्र: गुरुवार को पीला चंदन, चने की दाल समेत इन चीजों के दान से प्रसन्न होते है बृहस्पति देव, जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Thursday Upay: शास्त्रों में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान को समर्पित माना गया है। वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान गुरुवार को करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होकर जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Sep 2022, 5:00 PM IST

guruwar ke upay, jyotish shastra, thursday astrology tips, guruvar ko kya daan karna chahie, chane ki dal ka daan, astro tips for business growth, money remedies,

ज्योतिष शास्त्र: गुरुवार को पीला चंदन, चने की दाल समेत इन चीजों के दान से प्रसन्न होते है बृहस्पति देव, जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Guruwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के सातों दिन किसी न किस देवी या देवता को समर्पित माने गए हैं। वहीं उस दिन देवी-देवताओं की मनपसंद चीजों का दान करने से वे प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए जीवन में सुख, धन और वैभव का आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार के दिन इन चीजों का दान शुभ माना गया है...

जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो गुरुवार के दिन केसर से रंगे चावल और सामर्थ्य अनुसार कुछ दक्षिणा रखकर किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को दान में दे दें। मान्यता है कि इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

यदि किसी लड़के या लड़की की शादी में अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार के दिन हल्दी का दान देना शुभ माना गया है।

नौकरी पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा करें और फिर उन्हें पीली मिठाई या पीले फल की भेंट चढ़ाएं।

जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार को विष्णु भगवान के मंदिर में सुराही का दान करना फलदायी माना गया है।

ज्योतिष अनुसार गुरुवार को भगवान विष्‍णु के मंदिर में जाकर भगवान को थोड़ी सी केसर और सवा किलो चने की दाल अर्पित करें। इसके बाद वहां आसान बिछाकर बैठें और विष्णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें। फिर विष्णु जी को चढ़ाई हुई चने की दाल और केसर को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2 सितंबर 2022: आज इन 3 राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, जानें अपना राशिफल