12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां जानें आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

व्यतिपात नामक योग में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 Jan 2018, 9:49 AM IST

Rahukal

योग: व्यतिपात नामक अत्यन्त बाधा व उपद्रवकारी योग पूर्वाह्न 11.19 तक, इसके बाद वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग है। व्यतिपात नामक योग में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं। विशिष्ट योग: आज अंतरात्रि 5.31 तक दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है।

Rahukal

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मंगल कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है। राहुकाल: आज प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

Rahukal

आज जन्म लेने वाले बच्चे आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (सा,सी,सू,से) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कुम्भ है तथा अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.31 तक, जातकों का जन्म ताम्रपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म लोहपाद से है। सामान्यत: ये जातक पराक्रमी, धनी, सत्यप्रिय, दानी, प्रसिद्ध, परोपकारी, राज-समाज में मान-सम्मान पाने वाले, कामासक्त, ज्योतिषप्रेमी तथा कोई-कोई जातक व्यसनप्रिय भी होता है। क्रूर ग्रह की महादशा में शनि, केतु व सूर्य की अंतर्दशा में कुछ कष्ट व हानि का भय बनता है। कुम्भ राशि वाले जातकों को आज आकस्मिक धनलाभ होगा।