scriptवास्तु शास्त्र: राशि के अनुसार जानें कौन सी दिशा है आपके लिए सबसे खास | Vastu and Astro direction: which is Lucky for you | Patrika News
हॉट ऑन वेब

वास्तु शास्त्र: राशि के अनुसार जानें कौन सी दिशा है आपके लिए सबसे खास

कॅरियर और पैसों के लिए भी फायदेमंद…

भोपालJan 18, 2021 / 01:48 pm

दीपेश तिवारी

Vastu and Astro direction: which is Lucky for you

Vastu and Astro direction: which is Lucky for you

सभी दिशाओं का ज्योतिषशास्त्र में किसी ना किसी राशि से संबंध होता है। ऐसे में जहां किसी राशि के लिए कोई दिशा शुभ फलदायी होती है तो वहीं वह दिशा किसी दूसरी राशि के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

ऐसे में ज्योतिष व वास्तु के जानकारों का मानना है कि यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार लकी दिशा को ध्यान में रखते हुए काम करें तो इसका ना सिर्फ उसकी सेहत पर अच्छा असर होगा, बल्कि वह उसके कॅरियर और पैसों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको राशि अनुसार व वास्तु अनुसार उन दिशाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में कहा जाता है कि ये दिशाएं आपको काफी लाभ पहुंचा सकती हैं।

 

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कौन से काम के लिए कौन सी दिशा शुभ मानी गई है-

– किसी भी नए काम की शुरुआत उत्तर दिशा की ओर मुंह रखकर ही करनी चाहिए। उत्तर दिशा को सफलता की दिशा माना जाता है।

– घर के मंदिर में पूजा करते वक्‍त भी दिशा मायने रखती है। वास्‍तु के मुताबिक, पूजा करते समय व्‍यक्ति का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ माना गया है। अगर ऐसा ना हो सके तो मुंह पूर्व दिशा की ओर भी रख सकते हैं।

– इसके अलावा छात्रों जो दिन-रात पूरी लगन के साथ पढ़ाई करते हैं। वास्‍तु के नियम के मुताबिक छात्रों की पढ़ाई के लिए पूर्व दिशा शुभ होती है। उन्‍हें इस दिशा की ओर मुख कर पढ़ाई करनी चाहिए।

– दुकान या ऑफिस में काम करते समय वहां के मुखिया का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे काम में हमेशा सफलता मिलती है।

– घर के किचन को कैसे भूल सकते हैं, वास्‍तु के अनुसार खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना अच्‍छा माना गया है।

– वास्‍तु के अनुसार, खाना खाते समय भी दिशा का ध्‍यान रखना चाहिए। पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह का होना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को भोजन से मिलने वाली ऊर्जा पूरी तरह से मिलती है।

 

– हर घर में लोग बड़े चाव से टीवी देखते है और इससे भी वास्‍तु के नियम जुड़े हुए हैं। इसके अनुसार, घर में टीवी ऐसी जगह लगाना चाहिए कि उसे देखते हुए घर के सदस्यों का चेहरा दक्षिण या उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर हो।

– घर की उत्तर ओर दक्षिण दिशा की ओर मेन गेट नहीं बनाना चाहिए, न ही इन दिशाओं में बालकनी होनी चाहिए। अगर ऐसा हो तो उन पर हमेशा पर्दा लगाकर रखें।

 

वहीं अब हम जानते हैं कि राशि के अनुसार आपके लिए खास दिशा…

1. मेष राशि
आपकी राशि के स्वामी मंगल की दिशा दक्षिण है। इस वजह से दक्षिणा दिशा आपके लिए शुभ है। आप इस दिशा को ऊंची रखें और पैसे एवं जरूरी कागजात रखें तो यह आपके लिए शुभ रह सकता है। आप इस दिशा में अपना बेडरूम रखें तो यह भी आपके लिए शुभ रहेगा।

2. वृषभ राशि
शुक्र की स्वामित्व वाली इस राशि के लिए दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा लकी दिशा साबित होगी। इस दिशा में आप जल भराव, वाटर टैंक और शौचालय आदि नहीं बनाएं। साथ ही इस दिशा में नारंगी रंग की कोई वस्तु रखें। इस दिशा में प्रकाश व्यवस्था अच्छी रखें।

3. मिथुन राशि
बुध की इस राशि के लिए सही दिशा उत्तर है। इस दिशा को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना शुभ रहेगा। बच्चों या अपनी पढ़ाई के लिए इस दिशा का प्रयोग करेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा। घर का लेखा-जोखा या फिर कोई भी धन से संबंधित लेखन कार्य करें तो इस दिशा में करें।

4. कर्क राशि
चंद्र ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि लिए आपके लिए उत्तर-पश्चिम(वायव्य) दिशा बेहद शुभ रहेगी। इस दिशा का मुख्य तत्व वायु है। इस दिशा में आप अपना हल्का सामान रखें। आप हर दिन इसी दिशा में भगवान शिव की पूजा करें।

5. सिंह राशि
सिंह राशि पर सूर्य देव का स्वामित्व है, ऐसे में आपके लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी है। अपने घर को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए भगवान विष्णु की पूजा इस दिशा में करें। आप अपने कमप्यूटर को इस दिशा में रख सकते हैं। अपने आपको ऊर्जावान रखने के लिए इस दिशा में हल्का गुलाबी और हल्का क्रीम रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. कन्या राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध होने के चलते आपके लिए उत्तर दिशा सबसे अनुकूल है। इस स्थान पर आप अपनी तिजोरी रख सकते हैं। अगर संभव हो तो आप इस दिशा में किचन या खाना बनाने का कार्य ना करें।

7. तुला राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए दक्षिण-पूर्व(आग्नेय) दिशा बेहतर होगी। इस दिशा में आप किचन का काम कर सकते हैं। अगर आप इस दिशा में सफेद, सिल्वर और गोल्डन रंग का इस्तेमाल करते हैं तो घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

 

8. वृश्चिक राशि
मंगल राशि स्वामी वाली इस राशि के लिए दक्षिणा दिशा शुभ रहेगी। आप इस दिशा को सही रखेंगे तो जीवन में कभी किसी चीज की समस्या नहीं होगी।

9. धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, ऐसे में आपके लिए शुभ दिशा ईशान कोण है, जिसे पूर्व-उत्तर दिशा के कोने के रूप में जाना जाता है। इस दिशा को आप हमेशा साफ रखें। इस दिशा में पूजा करने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। संभव हो सके तो आप इस दिशा में चांदी के घड़े में पानी भरकर मोती माला से सजाकर रखें।

10. मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए घर की पश्चिम दिशा शुभ है। यह दिशा आपके लिए काफी लकी भी है। आप हर दिन इस दिशा में शनि महाराज की पूजा करें। इस दिशा में आप डाइनिंग रूम, बेडरूम या फिर स्टडी रूम का प्रयोग कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि
शनि ही आपकी राशि के भी स्वामी हैं ऐसे में आपके लिए घर की पश्चिम दिशा शुभ है। इस दिशा को लकी बनाए रखने के लिए बच्चों के खिलोने रखें। संभव हो तो इस दिशा में आप क्रिस्टल बॉल का प्रयोग करें। इससे आपको सफलता और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

12. मीन राशि
बृहस्पति यानि गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा शुभ है। यह दो दिशाओं का सर्वोतम मिलन स्थान है। यह स्थान भगवान शिव और जल का स्थान भी माना गया है। ईशान को सदैव स्वच्छ और शुद्ध रखना चाहिए। इस दिशा में पानी की व्यवस्था अवश्य रखें। चांदी के घड़े में पानी भरकर मोती माला से सजाकर रखने से जीवन में सुख शांति मिलेगी।

Home / Hot On Web / वास्तु शास्त्र: राशि के अनुसार जानें कौन सी दिशा है आपके लिए सबसे खास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो