30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु: तोहफे में इन चीजों का मिलना माना जाता है बेहद शुभ

Vastu Shastra: जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे कई खास अवसरों पर तरह तरह के उपहारों के आदान प्रदान की परंपरा चलती आ रही है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपहार या गिफ्ट्स के बारे में बताया गया है जो आपके लिए बहुत शुभ माने गए हैं और गुडलक में वृद्धि करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 7 Jun 2022, 3:37 PM IST

auspicious gifts, good luck presents, gifts for good luck and prosperity, vastu shastra gifts, vastu shastra, saat ghode ki tasvir, krasula ka paudha, laughing buddha statue vastu, वास्तु शास्त्र, शुभ उपहार, गुड लक गिफ्ट्स,

वास्तु: तोहफे में इन चीजों का मिलना माना जाता है बेहद शुभ

Good Luck Gifts: खास अवसरों जैसे शादी ब्याह, सालगिरह, रिटायरमेंट, मुंडन आदि पर तोहफों का आदान प्रदान होता है। आजकल बाजार में भी ढेरों प्रकार के उपहारों के विकल्प मौजूद हैं। तोहफे पाकर तो हर किसी को खुशी मिलती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे तोहफों के बारे में बताया गया है जो बहुत शुभ माने जाते हैं और गुडलक में वृद्धि करते हैं। अगर आप किसी को ये गिफ्ट्स देते हैं या आपको उपहार में ये चीजें मिलती हैं तो माना जाता है कि इससे आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार वे कौन से उपहार हैं...

1. लाफिंग बुद्धा
वास्तु अनुसार यदि आपको गिफ्ट में लाफिंग बुद्धा मिले जिसके हाथ में धन की पोटली हो तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा उपहार मिलने पर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और भाग्य भी चमक उठता है।

2. सात घोड़ों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को तरक्की का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आपको ऐसी पेंटिंग या तस्वीर मिले तो इसे अपने ड्राइंग रूम में पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होने की मान्यता है।

3. क्रासुला प्लांट
आजकल पौधों को भी सुख समृद्धि का प्रतीक मानते हुए उपहार में देने का काफी चलन है। ऐसे में वास्तु के अनुसार यदि आपको गिफ्ट में किसी ने क्रासूला का पौधा दिया है तो इससे धन लाभ में वृद्धि होती है। क्योंकि क्रासुला प्लांट को धन के देवता कुबेर का पौधा माना गया है। इसलिए घर में इस रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर होकर पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: पंचक जून से दिसंबर 2022: जानें पंचक के दौरान किन कार्यों को करना नहीं माना जाता है शुभ!