Dining Hall Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से लेकर रसोई, पूजास्थल, बेडरूम, बाथरूम आदि का सही दिशा में होना शुभ माना गया है। वहीं डाइनिंग हॉल जहां घर के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं उससे जुड़े वास्तु नियम भी बताए गए हैं। वास्तु के जानकारों के अनुसार यदि खाना खाते समय आपका मुख गलत दिशा में हो या घर में रखी डाइनिंग टेबल की दिशा सही न हो तो इसका नकारात्मक प्रभाव घरवालों की सेहत, मन और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं डाइनिंग रूम से जुड़े वास्तु नियम...