कहां न रखें गैस स्टोव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई में गैस स्टोव को कभी भी इस तरह नहीं रखना चाहिए कि खाना बनाते समय आपका मुंह दक्षिण दिशा की तरफ हो अन्यथा उससे वित्तीय समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
इसके अलावा, पश्चिम दिशा में भी गैस स्टोव रखना शुभ नहीं माना गया है क्योंकि वास्तु के अनुसार खाना बनाते समय यदि आपका मुंह पश्चिम दिशा की ओर होता है तो उस से सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।