25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ही घर के आंगन में लगाएं ये फूल, मां लक्ष्मी की कृपा से चारो ओर से आयेगा पैसा

Vastu Tips For Money: वर्तमान समय में पैसा सब कुछ तो नहीं है लेकिन बहुत कुछ है। यही कारण है कि हर कोई पैसा कमाने के लिए इधर से उधर भाग रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 4 Sep 2019, 11:10 AM IST

Lord Lakshmi

हर व्यक्ति की चाहता होती है कि उसके पास बहुत सारा धन हो, जिससे वह अपना पूरा जीवन सुखी से व्यतीत कर सके, उसको अपने जीवन में किसी चीज की कमी ना हो। लेकिन कई बार देखा गया है कि व्यक्ति चाहे कितनी भी कोशिश कर ले उसको किसी ना किसी समस्या का शिकार होना पड़ता है।

अगर देखा जाए तो वर्तमान समय में पैसा सब कुछ तो नहीं है लेकिन बहुत कुछ है। यही कारण है कि हर कोई पैसा कमाने के लिए इधर से उधर भाग रहा है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा धन कमा सके। लेकिन कई बार उसकी कोशिश कामयाब नहीं होती।

हिन्दू शास्त्रों में बहुत से सरल उपाय बताए गएं हैं, जिसे हम अपने जीवन में अपनाकर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि अगर घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष रहता है तो इंसान को कई तरह की पेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप अपने घर के आंगन में लगाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और घर में खुशियां बनी रहेंगी। मान्यताओं के अनुसार, इन फूलों को घर के आंगन में लगाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं और उनकी कृपा से घर में धन-वैभव की कमी नहीं होती है।

आइये जानते हैं कि घर के आंगन में कौन सा फूल लगाना चाहिए...

पारिजात का फूल

घर के आंगन में परिजात के फूल लगाएं।
इस फूल से घर के सभी वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं।
परिजात के फूल से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा से धन संबंघी परेशानियां नहीं आती है।

चंपा का फूल

घर के आंगन में चंपा के फूल लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है।
माना जाता है कि चंपा का फूल कामदेव इस फूल को हमेशा अपने पास रखते हैं।
चंपा का फूल घर के आंगन में होने के कारण सुख शांति बनी रहती है।
माना जाता जिसके आंगन में यह फूल रहता है, वहां विवाद नहीं होता है।

रातरानी का फूल

घर के आंगन में रातरानी का फूल होने से शांति बनी रहती है।
इस फूल के कारण परिवार के लोगों को नींद अच्छी आती है।
वास्तु के अनुसार, यह फूल रात जिस प्रकार खिलता है, उसी तरह घर में शांति आती है।

रजनीगंधा का फूल

घर के आंगन में रजनीगंधा का फूल होना शुभ माना जाता है।
फूल के दर्शन मात्र से ही मन शांत हो जाता है और तनाव दूर हो जाता है।
इस फूल से घर में सुख शांति आती है।

मोगरा का फूल

मोगरा के फूल से भगवान शिव प्रसन्न रहते हैं।
जिनके घर के आंगन में मोगना का फूल रहता है, उसे हर तरह की खुशियां प्राप्त होती है।
जीवन में सुख शांति के लिए इस फूल को घर के आंगन जरूर लगाना चाहिए।