scriptसपने में बार-बार सांप दिखाई देना इस चीज की तरफ करता है इशारा, हो जाएं सतर्क | What Does It mean To See Snakes Repeatedly In Dreams | Patrika News

सपने में बार-बार सांप दिखाई देना इस चीज की तरफ करता है इशारा, हो जाएं सतर्क

locationनई दिल्लीPublished: May 07, 2022 11:46:36 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

Dream Interpretation: कई बार सपनों में लोग खुद को सांपों से घिरा हुआ पाते हैं तो कभी अपने घर या आसपास सांप रेंगता हुआ दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने के भी कई अर्थ बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि सपने में बार-बार सांप देखना शुभ संकेत है या अशुभ…
 
 

swapna shastra snake dream, dream interpretation, sapne me saap dekhna, स्वप्न शास्त्र, sapne me safed saap dekhna, सपने में दो सांप को देखना, राहु दोष, पितृदोष, सपने में सफेद सांप को देखना, सपने में सुनहरा सांप को देखना, सपने में बहुत सारे सांप को देखना, auspicious sign, inauspicious sign,

सपने में बार-बार सांप दिखाई देना इस चीज की तरफ करता है इशारा, हो जाएं सतर्क

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपना कोई ना कोई संकेत देता है जिसका संबंध हमारे वास्तविक जीवन से होता है। हमें दिखाई देने वाले कुछ सपने आनंददायक होते हैं तो कुछ अजीब और कुछ डरावने। सपने में हमें अपने आप से जुड़ी चीजों अथवा लोगों के अलावा भी बहुत कुछ दिखाई देता है। कई बार सपनों में लोग खुद को सांपों से घिरा हुआ पाते हैं तो कभी अपने घर या आसपास सांप रेंगता हुआ दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने के भी कई अर्थ बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि सपने में बार-बार सांप देखना शुभ संकेत है या अशुभ…

1. सपने में सुनहरे रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखाई देना पितृदोष को बताता है। यानी ऐसा सपना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके पितृ आपसे किसी बात से नाराज हैं। इसलिए आपको पितरों को मनाने के लिए पूजा पाठ करनी चाहिए।

2. सपने में सफेद रंग का सांप
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कहीं से धन लाभ होने वाला है।

3. मृत सांप दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में मृत यानी मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह कुंडली में राहु दोष को इंगित करता है। जिसके कारण आप जीवन में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

4. सपने में सांप द्वारा आपका पीछा करना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप उसके पीछे आता हुआ दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके मन में कोई ऐसी बात है जिससे आप बहुत डरे हुए या व्याकुल हैं।

5. सांपों का झुंड दिखाई देना
शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको एक साथ बहुत सारे सांप अपने आसपास नजर आते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

मान्यता- इन चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में आ सकती है कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो