सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को 13 से 16 मई, 2019 के बीच झांसी, चंद्रपुर और मैनपुरी के जिला अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट के लिए शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार All India Sainik Schools Entrance Examination 2019 में सफल हुए हैं, उन्हें चंद्रपुर, झांसी और मैनपुरी स्थित स्कूलों में क्लास 6 में एडमिशन दिया जाएगा।