
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। करीब 6 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। ऐसे छात्र जिन्होंने इस वर्ष आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को आंध्र प्रदेश 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी हुए थे।
इस वर्ष आंध्र प्रदेश बोर्ड में 86.69 छात्र सफल हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 84.32 % रहा और लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17%। इस साल आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी।
एपी एसएससी परीक्षा 18 से 30 मार्च के करीब हुई थी। पिछली बार की तुलना में इस साल रिजल्ट जल्दी जारी हो गया। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को देखते हुए इस साल रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया। बता दें, 2023 में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था। वहीं पिछले साल कुल 72.26 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
Updated on:
22 Apr 2024 01:25 pm
Published on:
22 Apr 2024 01:25 pm
