appsc panchayat secretary result 2019 : आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC panchayat secretary result 2019) (APPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंचायत सचिव ग्रेड 4 (Panchayat Secretary Grade IV) पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा 21 अप्रेल को आयोजित हुई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें 26 अगस्त, 2019 को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains exam) में शामिल होना होगा। कट ऑफ (Cut-off) सभी 13 जिलों की जारी की गई है और जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में होगा, वे ही एपीपीएससी पंचायत सचित मेंस 2019 (APPSC Panchayat Secretary Mains 2019) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक जिले की कट ऑफ अलग है। इसके अलावा, कुल 2049 उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening test) से APPSC द्वारा खारिज कर दिया गया है और उनके परिणाम को रोक दिया गया है।