
BSEB Bihar Board 10th Result: कुछ देर में जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम
Bihar Board BSEB 10th Result 2020 Live Update: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी होगा। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड ( Bihar Board 10th Result Check ) की आधिकारिक वेबसाइट के साथ नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड ( Bihar Board Result Today Live ) के करीब 15 लाख विद्यार्थियों को परिणाम आज जारी होगा। बोर्ड परिणाम के लिए स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बिहार 10वीं बोर्ड का परिणाम आज दोपहर 12.30 ( bihar board 10th result 2020 time ) बजे जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी।
ऐसे चेक करते हैं परिणाम ( bihar board result 10th 2020 check )
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थी रिजल्ट बोर्ड वेबसाइट onlinebseb.in/ और biharboardonline.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा इन नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
-bsebssresult.com
-bsebinteredu.in
-indiaresults.com
-examresults.net
-results.gov.in
17 से 24 फरवरी तक हुई थी परीक्षा
बता दें कि बिहार बोर्ड की परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच हुई थी। परीक्षा में कुल 7 लाख 83 हजार 034 छात्राएं और 7 लाख 46 हजार 359 छात्र शामिल थे।
Updated on:
26 May 2020, 10:56 AM IST
Published on:
26 May 2020, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.