इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल एग्जाम, फाउंडेशन एग्जाम और कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) Chartered Accountants Final Examination, Foundation Examination and Common Proficiency Test (CPT) का परिणाम 20 जुलाई को जारी कर सकता है। यह परीक्षाएं मई/जून २०१८ में आयोजित की गई थीं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा इंस्टीट्यूट फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा के लिए टॉप ५० रैंक्स तक ऑल इंडिया मैरिट लिस्ट भी जारी करेगा। रिजल्ट तीन तरीकों से देखा जा सकेगा - वेबसाइट के जरिए, ईमेल और एसएमएस के जरिए।