25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 10th रिजल्ट: 13 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 500 में से 499 अंक, 91.1 फीसदी रहा रिजल्ट

CBSE 10th Result 2019: 97 स्टूडेंट्स ने टॉप 3 रैंकिंग हासिल की है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में 13 स्टूडेंट्स पहले स्थान पर, 25 स्टूडेंट्स दूसरे स्थान पर तथा 59 स्टूडेंट्स तीसरे स्थान पर रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 May 2019, 3:44 PM IST

CBSE Exams 2019

Question questions will be replaced by 27 in question 37 questions

CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 91.1 प्रतिशत छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। CBSE Board 10th Topper की लिस्ट में 13 छात्र छात्राओं ने 500 में से 499 लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बार की मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों ने गत वर्ष की अपेक्षा अधिक मार्क्स हासिल किए हैं, गत वर्ष की मेरिट टॉपर्स अनुष्का पंडा तथा सान्या गांधी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

सीबीएसई बोर्ड के अनुसार 97 स्टूडेंट्स ने टॉप 3 रैंकिंग हासिल की है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में 13 स्टूडेंट्स पहले स्थान पर, 25 स्टूडेंट्स दूसरे स्थान पर तथा 59 स्टूडेंट्स तीसरे स्थान पर रहे।

सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में त्रिवेंद्रम (99.85%), चेन्नई (99%) तथा अजमेर रीजन (95.89%) क्रमशः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद चौथे स्थान पर पंचकुला (93.72%), पांचवे स्थान पर प्रयागराज (92.55%), छठे स्थान पर भुवनेश्वर (92.32%), सातवें स्थान पर पटना (91.86%), आठवें स्थान पर देहरादून (89.04%), नवें स्थान पर दिल्ली (80.97%) तथा दसवें स्थान पर गुवाहाटी (74.49%) रीजन रहे।

वेबसाइट के अतिरिक्त यहां भी जान सकते हैं रिजल्ट
अब छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के अलावा एसएमएस से पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उमंग मोबाइल एप से भी रिजल्ट जाना जा सकता है। गूगल भी बोर्ड का रिजल्ट दिखा रहा है। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में लगभग 18.19 लाख छात्र छात्राएं उपस्थित हुए थे। ये परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च 2019 तक देश भर में आयोजित की गई थी।