24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 6 May 2019, 9:49 PM IST

CBSE launches Education Voice app

CBSE launches Education Voice app

CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में लगभग 18.19 लाख उपस्थित हुए थे तथा परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च 2019 तक देश भर में आयोजित की गई थी।

उल्लेखनीय है कि पहले 5 मई को रिजल्ट आने की खबरें थी जिनका खंडन सीबीएसई बोर्ड की पीआरओ ने किया था। पीआरओ ने कहा था कि रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा जल्दी की जाएगी। इससे पहले 12वीं सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम भी 2 मई को अचानक ही घोषित किए गए थे।

ऐसे चैक करें CBSE Class 10th Result
Step 1 - अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट चैक करने के लिए सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in ओपन करें।
Step 2 - यहां होम पेज पर ही आपको Secondary School Certificate Examination ( Class X ) 2019 का लिंक दिखाई देगा।
Step 3 - इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल नम्बर, सेंटर नम्बर, एडमिट कार्ड आईडी की डिटेल्स सब्मिट करनी होंगी। सब्मिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं।