25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE class 10th results 2019 : बेटी ने किया स्मृति ईरानी का नाम रौशन, हासिल किए इतने प्रतिशत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने सोमवार को Class 10th results 2019 घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद एक बार फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चेहरे पर एक बार फिर खुशी छा गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 6 May 2019, 5:44 PM IST

Smriti Irani

,,Smriti Irani

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने सोमवार को Class 10th results 2019 घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद एक बार फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चेहरे पर एक बार फिर खुशी छा गई है। पहले उनके बेटे जोहर ने Class 12th results 2019 में 91 प्रतिशत हासिल किए। अब उनकी बेटी जोई ईरानी ने क्लास 10 में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रही ईरानी ने ट्वीट कर बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने सोमवार दोपहर को Class 10th results 2019 घोषित कर दिया। इस साल 13 टॉपरस ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। जबकि 97 स्टूडेंट्स ने टॉप 3 में जगह बनाई है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18.19 लाख स्टूडेंट्स ने CBSE class 10th board exam 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। CBSE class 10 Board exams 3 मार्च, 2019 को शुरू होकर 29 मार्च को खत्म हो गए थे। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CBSE Class 10 result 2019 : पास प्रतिशत
-कुल पास प्रतिशत : 91.10 प्रतिशत

-बेटियों का पास प्रतिशत : 92.45 प्रतिशत

-लडक़ों का पास प्रतिशत : 90.14 प्रतिशत

CBSE Class 10 result 2019 : इन वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
-Cbse.nic.in

-Cbseresults.nic.in

-Results.nic.in