31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HPBOSE 10th Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी , hpbose.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

HPBOSE 10th Result: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा, जिसे आप हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं इसके साथ ही मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2022, 10:32 AM IST

himachal-pradesh-10th-board-result-download-marksheet-from-hpbose-org.jpg

HPBOSE 10th Result: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट चेक कुछ ही स्टेप में चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल 1.16 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

कोरोना के कारण इस साल हिमाचल बोर्ड ने 2 टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के अनुसार आज 10वीं बोर्ड के पहले टर्म का रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं दूसरे टर्म में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।


एक दो हफ्ते के अंदर मिल जाएगी ओरिजिनल मार्कशीट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षार्थियों को रिजल्ट जारी होने के एक दो हफ्ते के अंदर ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षार्थी वहां से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट ले सकेंगे। किसी भी अपडेटेड जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को देखते रहे।


hpbose.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org में जाना है।
- इसके बाद आप वेबसाइट की होम पेज में पहुंच जाएंगे। वहां आपको HPBOSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर किल्क करना है।
- इसके बाद आपको वहां रोल नंबर और कैप्चा कोर्ड डाल कर सबमित करना है।
- इसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।
- इसे आप अपनी सुविधानुसार प्रिंट कर सकते हैं और जब तक स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिल जाती तब तक आप इसे यूज कर सकते हैं।


SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको मोबाइल से मैसेज करना है। इसके लिए टाइप करें HP10 <स्पेस> रोल नंबर और फिर उसे 56263 पर भेज देना है। इसके बाद आपका रिजल्ट SMS के माध्यम से भेज दिया जाएगा।