BSEB class 10th Result 2019 : बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी होने को लेकर अच्छी खबर आई है। परिणाम आज दोपहर बाद जारी किए जाएंगे। 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अब 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 15 अप्रैल तक BSEB class 10th Result 2019 जारी कर देगा लेकिन बोर्ड आधिकारिक घोषणा होने के बाद या साफ़ हो गया है। बोर्ड के अनुसार 10 वीं परीक्षा परिणाम आज दोपहर बाद आधिकारिक वेबसाइट के अतिरिक्त अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे।