Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने घोषणा की है कि Clerk Preliminary Examination 2018 का परिणाम दिसंबर माह में घोषित नहीं किया जाएगा। आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, ibps अगले साल जनवरी माह में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेगा। वेबसाइट पर घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट देख सकेंगे। IBPS Clerk prelims examination 8, 9 और 15 दिसंबर को चार पारियों (2 सुबह और 2 शाम) में आयोजित हुए थे।