JEE Main 2018 के जनवरी 2019 अटेम्पट में 9,29,198 विद्यार्थियों ने 8 से 12 जनवरी तक दो पालियों में पेपर-1 दिया था। इसके बाद 8 से 12 अप्रेल तक 9,35,741 विद्यार्थियों ने पेपर-1 दिया। फाइनल रिजल्ट 30 अप्रेल को घोषित किया जाना था, लेकिन एनटीए ने एक दिन पहले ही परिणाम घोषित कर दिया। जेईई मेन में टॉप स्कोर वाले 2.45 लाख विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है।