यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए ने बीए/बीटेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को किया था। वहीं प्रोविजिनल आंसर-की 12 अप्रैल को जारी की गई थी और छात्रों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था। एनटीए ने फाइनल आंसर-की 22 अप्रैल को जारी किया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट की बारी है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।