18 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सत्रांत परीक्षा में 10वीं और 12वीं दोनों से 18 लाख 66 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 11,32,741 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, हायर सेकंडरी परीक्षा में करीब 7,32,319 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जबकि हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।