
10th result
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बोर्ड कार्यालय में दसवीं का परिणाम जारी किया। इस साल 10वीं में 78.10 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे। साथ ही प्रवेशिका का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।
दसवीं में लड़कों का रिजल्ट 77.87 फीसदी रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्ट 78.41 फीसदी रहा है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी। इस साल एकता अग्रवाल ने 99.17 प्रतिशत के साथ टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर आयूषी अग्रवाल रही। आप अपना रिजल्ट results.patrika.com पर देख सकते हैं। इसके लिए इस साइट पर जाकर बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजूकेशन राजस्थान पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर भरकर रिजल्ट देख लें।
मेरिट लिस्ट इस प्रकार हैंः
Published on:
10 Jun 2015 11:55 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
