उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड (Uttar Pradesh Madarsa Board) ने 2019 परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2019 (UP Madarsa Boardexamination 2019) में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर रिजल्ट को चेक उसे डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने UP Madarsa board examination result - 2019 अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। स्टूडेंट को पहले Aliya, Alim, Kamil, और Fazil क्लास का चयन करना होगा। इसके बाद रिजल्ट को देखने के लिए 10 अंकों का रोल नंबर डालकर सबमिट करें।