इंटरव्यू दो राउंड में होगा, जिसका आयोजन रक्षा मंत्रालय के सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। पहले स्टेज में ऑफिसर इंटेलीजेंस रेटिंग टेस्ट्स, पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट होंगे। वर्बल और नॉन वर्बल इंटेलीजेंस चेक किया जाएगा। वहीं, सेकेंड स्टेज में अभ्यर्थियों को साइकोलॉजिकल टेस्ट्स, ग्रुप टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू से गुजरना होगा।