25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Civil Services Prelims Result 2018: इस डेट को जारी हो सकता है परिणाम

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक UPSC Civil Services Prelims Exam का परिणाम इस माह 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Jul 09, 2018

UPSC Civil Services Prelims 2018 Result

UPSC Civil Services Prelims Result 2018: इस डेट को जारी हो सकता है परिणाम

UPSC Civil Services Prelims Result 2018: संघ लोक सेवा आयोग (upsc 2018) की ओर से जल्द ही सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2018 का रिजल्ट घोषित होने वाले है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक UPSC Civil Services Prelims Exam का परिणाम इस माह 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है। परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट यूपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें संघ लोक सेवा आयोग ने गत माह 3 जून को UPSC Civil Services Prelims Exam का आयोजन किया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा और अंतिम स्टेज में स्टूडेंट को साक्षात्कार से गुजरना होगा। तीनो चरणों को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए किया जाएगा। बता दें यूपीएससी की इस परीक्षा के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिये अधिकारियों का चयन किया जाता है।

ऐसे करें UPSC Mains Exam की तैयारी

साल 2018 की यूपीएससी प्री परीक्षा का परिणाम अगले माह तक जारी हो सकता है। प्री में सफल होने वाले स्टूडेंट्स मेंस पेपर की तैयारी करेंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन IAS, IPS और IFS के पदों पर किया जाएगा। वैसे एक तरह से यह देश की सबसे कठिन एग्जामों में से एक है और इसमें सफल होने के लिए छात्रों को बहुत मेहनत की आवश्यकता होती है।

लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ढ़ंग से मेहनत करने के बाद अभ्यर्थी को सफलता नहीं मिले। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है, जिनको फोलो करके आप इस परीक्षा में सफल हो सकते है। पहली बार में यूपीएसी की परीक्षा के पास करने वाली 2015 की यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने तैयारी के कुछ टिप्स बताए हैं। आपको बता दें टीना ने महज 22 साल की उम्र में पहली बार में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इसके अलावा हाल ही में उन्हें 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल' अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

इन टिप्स को करें फोलो
— टीना का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसे हासिल करने के लिए आपको शुरुआत से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

— आपको शुरुआत से अपने गोल फिक्स करना होगा और फिर उसके हिसाब से अपना टाइम टेबल सेट करना होगा।

— टीना का मानना है कि जीवन में हार-जीत तो चलती रहती है। असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। एक तरह से असफलता इंसान को आगे बढ़ने के लिए और मजबूत बनाती है।

— किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए इंसान के अंदर धैर्य और अनुशासन का होना भी बहुत जरूरी है। ये दोनों चीजें आपको इस परीक्षा के दौरान बहुत काम आएगी।

— यदि आप किसी विषय के नोट्स बनाकर पढ़ाई करते हो तो यह आपकी तैयारी को बेस्ट फार्मूला है। वहीं टीना का भी मानना है कि ये एक साइंटिफिक फैक्ट है जब आप अपने हाथ से लिखकर कुछ याद करते हैं तो वह आपको लंबे समय तक याद रहता है।

— करंट जीके के लिए अभ्यर्थी को नियमित अखबार पढ़ना चाहिए, साथ ही कुछ समय तक न्यूज चैनल भी देखने चाहिए। पेपर बढ़ते वक्त यदि आपको यह लगता है यह चीज इंपोर्टटेंट है तो उसे अंडरलाइन कर लें।