VITEEE results 2019 : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (Vellore Institute of Technology University) ने सोमवार को VITEEE Results कर दिया। रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। VIT की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के लिए 1.63 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। काउंसेलिंग 9 मई, 2019 से शुरू होगी। काउंसेलिंग कब होगी, प्रक्रिया और फीस भुगतान का तरीका वेबसाइट पर दिए हुए हैं। VITEEE 2019 का आयोजन 10 से 21 अप्रेल, 2019 तक किया गया था। VIT भारत में स्थित अपने चार कैंपस में BE और BTech कोर्स करवाता है। VIT परिसर वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती (एपी) में स्थित हैं। दिल्ली के कैलाश गुप्ता ने परीक्षा को टॉप किया है। दूसरा स्थान तेलंगाना के सरीकोंडा आनंदा रामाराव ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर ओडिशा के अनिरूद्ध पनीग्रही रहे।