25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म होने वाला है JEE Main Results का इंतजार, घर बैठे ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर सकती है JEE Main Results जेईई मेन रिजल्ट की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए दी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 Sep 2020, 11:29 AM IST

Waiting for JEE Main Results to end, check this while sitting at home

Waiting for JEE Main Results to end, check this while sitting at home

नई दिल्ली। JEE Main Results के लिए अब छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी कर सकती ळै। जेईई मेन रिजल्ट को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि जेईई मेन नतीजे घोषित करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। जल्द ही परिणाम जारी किए जा सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आप घर में बैठे-बैठे कैसे अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-Maulana Azad Urdu University में एडमीशन के लिए इन तारीखों में होगी प्रवेश परीक्षा

ऑनलाइन चेक सकते हैं जेईई मेन रिजल्ट
- आपको सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
- फिर आपको JEE Main Results 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद जेईई मेन लॉगिन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट के लिए आप एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का भी यूज कर सकते हैं।
- जिसे सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
- इसमें परसेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और जेईई मेन कटऑफ की भी जानकारी होती है।

यह भी पढ़ेंः-Apple Face Mask : कंपनी ने अपने कॉरपोरेट और रिटेल कर्मचारियों के लिए बनाया फेस मास्क

इन सब की भी होगी पूरी जानकारी
- एनटीए द्वारा जेईई मेन टॉपर लिस्ट भी जारी करेगा।
- जेईई मेन कटऑफ और उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक मेंशन होगी।
- जेईई मेन रैंक सूची 2020 के टॉप 2,50,000 उम्मीदवार जेईई एडवांस 2020 के लिए पात्र होंगे।
- जेईई मेन 2020 परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
- जेईई मेन परीक्षा की ऑफिशियल आंसर-की 8 सितंबर 2020 को जारी हुई थी।