शुरू हो गया है निर्माण कार्य
सुमेश बांझल, डायरेक्टर एनएचएआई कटनी ने बताया कि रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 में मोहनिया घाटी पर 2.28 किमी की सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही 13.07 किमी कांक्रीट सड़क भी मोहनिया से सर्रा चुरहट तक बनाई जा रही है। यह पूरा प्रोजेक्ट 15.35 किमी का है, जो 1004 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दिलीप विल्डकान को सौंपी गई है, कंपनी को दिसंबर 2022 में कार्य पूर्ण करना है।