26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi के MP दौर से पूर्व कांग्रेस के इस दिग्ग्ज ने कही बड़ी बात, पार्टी की बताई कमजोरियां

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि कर्नाटक में बड़ी जीत के दो प्रमुख मुद्दे रहे हैं। पहला भाजपा सरकार का 40 प्रतिशत कमीशन और दूसरा कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों की दगाबाजी।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Sonelal Kushwaha

•

Updated: 20 Jul 2023, 2:36 AM IST

 rahul-will-visit-the-relief-camps-in-moirang-and-meet-the-victims

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

रीवा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में 66 सीटों पर कांग्रेस कमजोर है। उसमें पांच सीटें रीवा जिले की हैं। इन सीटों के लिए विशेष कार्ययोजना पार्टी तैयार कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। इसलिए पार्टी टिकट वितरण में भी सावधानी बरतेगी। कई स्तर पर सर्वे पार्टी की ओर से कराए जा रहे हैं, जो जीतने लायक होगा वही पार्टी का प्रत्याशी बनेगा।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि कर्नाटक में बड़ी जीत के दो प्रमुख मुद्दे रहे हैं। पहला भाजपा सरकार का 40 प्रतिशत कमीशन और दूसरा कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों की दगाबाजी। मध्यप्रदेश में भी वही परिस्थितियां हैं। सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की विश्वसनीयता कम हुई है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

बुलडोजर संस्कृति के पक्ष में नहीं

सिंह ने कहा कि हम बुलडोजर संस्कृति के पक्ष में नहीं हैं। किसी घटना पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन उनके परिवार की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि जिलों एवं क्षेत्र के मुद्दों को लेकर हमारे प्रत्याशी लोगों के बीच जाएंगे। साथ ही जो प्रमुख विषय हैं उन्हें प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा, सुखेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद प्रधान, बृजभूषण शुक्ला, लखनलाल खंडेलवाल, कविता पांडेय, कपिध्वज सिंह, गिरीश सिंह, संदीप पटेल, सज्जन पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में रीवा से भी जाएंगे लोग

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को ब्यौहारी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा होगी। इसमें रीवा एवं शहडोल संभाग से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें रीवा से बड़ी संख्या में लोग जाएंगे।