15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

मप्र में कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ फेकने चुनाव लड़े भाजपा का हर कार्यकर्ता

3 min read
Google source verification
Amit Shah, BJP president, gave a mantra to BJP workers

Amit Shah, BJP president, gave a mantra to BJP workers


रीवा. भारतीय जनता पार्टी के रीवा एवं शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एसएएफ ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि मप्र में भाजपा का संगठन कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रयत्न से खड़ा हुआ है। इसलिए मप्र में भाजपा की सरकार बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। मप्र में इस बार का चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को मूल समेत उखाड़ कर फेंक देने के लिए लडऩा है। जिसे नेताओंं के बल पर नहीं जीत सकते। भाजपा शक्ति केन्द्र एवं बूथ कार्यकर्ताओं के आधार पर ही चुनाव जीत सकती है। मप्र में सफेद शेर जहां बैठे हैं वहां पर विजय निश्चित है।

उन्होंने रीवा-शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं से कहा कि मप्र में विधानसभा का चुनाव है। कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि घर-घर जाकर मोदीजी का संदेश देंगे और शिवराज को फिर से मप्र में मुख्यमंत्री और 2019 में मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। यदि आप सब मिलकर 2018 में शिवराज को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाएंगे तो भारत अर्थव्यवस्था में विश्व में पांचवें पायदान पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही देश को विकसित और सुरक्षित कर सकती है। शाह ने कहा कि मप्र में कार्यकर्ता भाजपा की जीत की ऐसी हवा बनाएं जो दिल्ली तक पहुंचने तक सुनामी बन जाए। शाह ने कहा कि राहुल गांधी मप्र में सरकार बनाने का स्वप्र देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। अपने लगभग 30 मिनट के भाषण में राहुल गांधी पर जहां बरसते रहे वहीं प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

मप्र को बदलने का काम किया

अमित शाह ने कांग्रेस की पिछली सरकार एवं राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। कहा मप्र में 15 साल से बीजेपी की सरकार है, जिसने मप्र को बदलने का काम किया है। कांगे्रस की सरकार में जहां सड़क का पता नहीं चलता था, गड्ढे हैं कि सड़क। बिजली की भारी समस्या थी, किसानों को फसलों का लाभ नहीं मिल रहा था। मप्र बीमारू राज्य था। लेकिन इन पंद्रह सालों में मप्र आर्थिक रूप से विकसति राज्य बन गया। प्रदेश में शिवराज सिंह ने जो विकास किया वह हर गली में दिखाई पड़ता है। कांग्रेस की सरकार में मप्र को जो बजट 20 हजार करोड़ रुपए मिलता था आज वह २ लाख करोड़ रुपए हो गया है। सकल घरेलू उत्पादन भी 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपए और मप्र में प्रति व्यक्ति आय भी 15 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपए हो गई है। जो बिजली 15 साल पहले 3 से 4 घंटे मिलती थी अब खेती के लिए 10 घंटे बिजली देने की शुरूआत भाजपा सरकार ने की। वर्तमान में यहां 24 घंटे बिजली दी जा रही है। सड़कों नेटवर्क और सिंचाई का रकबा बढ़ा है। उन्होंने इस दौरान मेादी सरकार की योजनाओं का बखान भी किया, कहा नरेन्द्र मोदी की सरकार हर 15 दिन में एक योजना लेकर आई और 129 योजनाओं का गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से ताली बजवाई।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, यह गौरव की बात
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि १९ राज्यों में विजय रथ पहुंचाने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान एवं उज्ज्वला योजनाएं गौरव की बात है। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कई योजनाएं बनी। उन्होंने रीवा व शहडोल के कार्यकर्ताओं से इस क्षेत्र की 30 विधानसभा सीटों पर परचम लहराने के लिए घर-घर जाने के लिए कहा।

मंच पर ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय अयक्ष अमित शाह एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीती पाठक, ज्ञान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, शरदेन्दु तिवारी, पूर्व सासंद बुद्धसेन पटेल, संगठन मंत्री जीतेन्द्र लटोरिया आदि उपस्थित थे।