
Another leader gave a tremendous blow to BSP, Left party
रीवा. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत के बाद एक और महिला नेत्री ने बसपा को जिले में तगड़ा झटका दिया है। गुढ़ से पार्टी की पूर्व विधायक रहीं विद्यावती पटेल ने भी बसपा छोड़ दी है और उन्होंने बबिता साकेत की राह पर चलते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बसपा नेत्री पूर्व विधायक विद्यावती ने दिल्ली में बुधवार को बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से ग्रहण की। इस दौरान किसान नेता देवतालाब क्षेत्र के हरगोविंद सिंह तिवारी भी मौजूद रहे।
यहां बता दें कि विद्यावती पटेल 1998 में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था। लेकिन 2003 में भाजपा के नागेन्द्र सिंह से वे हार गई थीं। इसके बाद विद्यावती 2008 और 2013 में देवतालाब से बसपा की उम्मीदवार रहीं, लेकिन दोनों पंचवर्षीय में उनको सफलता नहीं मिली। सायद यही कारण था कि 2018 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। जिससे वे नाराज हो गईं और कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।
देवतालाब से विद्यावती हो सकती हैं कांग्रेस प्रत्याशी
जिस प्रकार से बसपा से अनादर होने के बाद विद्यावती पटेल कांग्रेस में पहुंची हैं उससे यह कायास लगाया जा रहा है कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है देवतालाब से विद्यावती पटेल ही होगी कांग्रेस प्रत्यासी। हालांकि विद्यावती का कहना है कि वे कांग्रेस किसी लालच में ज्वाइन नहीं कर रही हैं। उन्होंने यह फैसला सोच-समझकर लिया है। बसपा में लगातार अपमान किया जा रहा था, जिससे उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओंं की बात समझकर चलने वाली पार्टी है।
Published on:
01 Nov 2018 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
