9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के दौरे से पहले रीवा पहुंचे प्रभात झा ने टटोली संगठन की नब्ज, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिए संगठनात्मक टिप्स, अटल कुंज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Vedmani Dwivedi

Oct 13, 2018

BJP national president Amit Shah coming is Rewa

BJP national president Amit Shah coming is Rewa

रीवा. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद नन्द कुमार चौहान, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, संभागीय संगठन मंत्री जीतेन्द्र लटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, विधायक दिव्यराज सिंह मौजूद रहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह भाषण का समय नहीं है, कार्यकर्ता अपना सुझाव रखें। इस दौरान आए सुझावों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। झा ने जानकारी दी कि रीवा एवं शहडोल संभाग के पोलिंग स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें सतना से 15 हजार बहनें सम्मेलन में आएंगी।

सांसद नन्द कुमार चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मध्य प्रदेश में प्रवास चल रहा है, जिसमें 15 अक्टूबर को रीवा के एसएएफ ग्राउण्ड में सम्मेलन हो रहा है। जिसमें ग्राम केन्द्र एवं पालक संयोजक से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रबोध व्यास ने एवं अभार प्रदर्शन बीरेन्द्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह चौहान, कमलेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा स्थल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं सांसद नंदकुमार, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ सभा स्थल का निरीक्षण करने एसएएफ ग्राउंड पहुंचे। जहां पर झा ने तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तैयारी को लेकर संतोष व्यक्त किया है।