27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैवाहिक आयोजन से लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक मृत

चोरहटा थाने के गोड़हर मोड़ के समीप हुआ हादसा, दो घायल अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
वैवाहिक आयोजन से लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक मृत

वैवाहिक आयोजन से लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक मृत

रीवा। वैवाहिक आयोजन में शामिल होकर वापस लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों ने घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुरुवार की रात तीन युवक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए कपूरी गांव गए थे जहां से वे गुरुवार की दोपहर वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही चोरहटा थाने के गोड़हर मोड़ के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी जिस पर चोरहटा थाने से एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई जो घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई।

बुरी तरह घायल राहुल कुशवाहा निवासी गोड़हर की मौत हो गई। वहीं अरुण मिश्रा व अजय कुशवाहा की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में आरोपी चालक की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक काफी तेज गति से कार चला रहा था।