30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 10th Board Result 2021 घोषित, जानें कैसे बना रिजल्ट

-पिछले 3 साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार घोषित हुआ CBSE 10th Board Result 2021
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 3 Aug 2021, 3:15 PM IST

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखती छात्राएं

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखती छात्राएं

रीवा. CBSE 10th Board Result 2021(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) का 10वीं का रिजल्ट मंगलवार की दोपह घोषित कर दिया गया। सीबीएसई बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर यह जानकारी दी है। ऐसे में विद्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

3 साल में सबसे बेहतर सेशन बना रेफरेंस ईयर

इस साल रिजल्ट के लिए पिछले 3 साल में स्कूल के सबसे बेहतर नतीजे वाले साल को आधार वर्ष (रेफरेंस ईयर) माना गया है। विषयवार अंक तय करने का भी यही तरीका रहा। रेफरेंस ईयर में सभी छात्रों के औसत अंक के हिसाब से ही इस बार का रिजल्ट तैयार किया गया है।

इस फॉर्मूले से जोड़े गए 100 अंक

-20 अंक - इंटरनल असेसमेंट
-10 अंक - यूनिट टेस्ट/पीरियोडिक टेस्ट
-30 अंक - मिडटर्म/ हाफ ईयरली टेस्ट
-40 अंक - प्री-बोर्ड एक्जामिनेशन

ऐसे जानें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जानने के लिए सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर कक्षा 10 CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक कने पर एक नया पेज खुलेगा जिस पर छात्रों को लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले करने लगेगा। रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर सॉफ्ट कॉपी और इसका प्रिंट आउट निकाला जा सकता है।