वहीं जबलपुर स्थित नटवारा शहपुरा में तीन वर्षीय मासूम का अपहरण कर बलात्कार एवं इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को उसी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दतिया में दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना घटित हुई। प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आएदिन हो रही हैं, और सरकार असहाय बनी है। प्रदर्शन में बविता साकेत, प्राची शुक्ला, नजमा बेगम, विजयलक्ष्मी मिश्रा, वंदना श्रीवास्तव, प्रभा सोहगौरा, नेहा सिंह, राखी पांडे, सुशीला कुशवाहा आदि कार्यकर्ता माजूद रहीं।