26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / बैंक मैनेजर बन एटीएम का पूंछा कोड, मोबाइल पर मैसेज देख बेहोश हुआ कर्मचारी, जानिए फिर क्या हुआ

बैंक मैनेजर बन एटीएम का पूंछा कोड, मोबाइल पर मैसेज देख बेहोश हुआ कर्मचारी, जानिए फिर क्या हुआ

रिटायर्ड कालरी कर्मचारी के खाते से निकाले पांच लाख रुपये  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 11 Sep 2018, 6:08 PM IST

patrika

Aadhar card,mobile,cybercrime,ATM,caution,OTP number,

रीवा। जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन लोगा बदमाशों के शिकार बन रहे हैं। एक वृद्ध के बदमाशों ने ठगी का शिकर बनाया है। मोबाइल पर कोड पूंछ कर बदमाशा खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिये। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नईगढ़ी थाना अन्तर्गत फुलहा निवासी बृजेन्द्र कुमार तिवारी कालरी सिंगरौली में काम करते थे जहां से रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में रह रहे हैं। उनका खाता एसबीआई बैंक सिंगरौली में संचालित है। पीडि़त के मोबाइल पर 8 सितंबर को सुुबह दस बजे फोन आया था। फोन करने वाले शातिर दिमाग ठग ने खुद को बैंक का मैनेजर बताते हुए वृद्ध को एटीएम की बैद्धता खत्म होने की जानकारी दी। एटीएम की वैद्धता बढ़ाने के नाम पर उसने एटीएम के पिन नम्बर की जानकारी मांगी जो वृद्ध ने सहजता से प्रदान कर दी।

कुछ देर बाद ही खाते से निकल गए पांच लाख रुपए
जानकारी लेने के कुछ देर बाद ही पीडि़त के खाते से पांच लाख रुपये निकल गये। उनके मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीडि़त के होश उड़ गये। उन्होंने बैंक से जानकारी निकलवाई तो उनके खाते से रुपये आनलाइन ट्रांसफर हो चुके थे। पीडि़त ने नईगढ़ी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। वारदात के पीछे उसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जो लंबे समय से लोगों के खातों से रुपये उड़ाने का काम कर रहा है।

एटीएम बदलकर पीडि़त के खाते से निकाले रुपये
वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर बदमाशों ने उसके खाते से रुपये पार कर दिये। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बैकुंठपुर थाना अन्तर्गत ग्राम रौरा निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा जुलाई माह की 18 तारीख में एटीएम से रुपये निकालने गया था। पीडि़त के खाते से रुपये नहीं निकल रहे थे। उसी दौरान बाहर खड़ा एक व्यक्ति मदद के बहाने अंदर आ गया और बड़ी सफाई से उसका एटीएम बदल लिया। पीडि़त एटीएम कार्ड जेब में डालकर घर चला गया। इस दौरान बदमाश ने बड़ी सफाई से पीडि़त के खाते से 88 हजार रुपये निकाल लिये। घटना की जानकारी पीडि़त को दो दिन पूर्व उस समय हुई जब वे खाते से रुपये निकालने पहुंचे। खाते में रुपये न होने की जानकारी मिलते ही पीडि़त के होश उड़ गये। पीडि़त ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।