रीवा। औद्योगिक क्षेत्र उद्योग विहार में नियम कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उद्योग स्थापना को लेकर अधिकारियों द्वारा लीज पर प्लाट आवंटित कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली जा रही है। अधिकारियों की इसी लापरवाही का नतीजा है कि उद्योग विहार में उद्योगपतियों द्वारा बिना नक्शा मंजूर कराए बड़ी-बड़ी बिल्डिंग तानी जा रही हैं।