
Holi Effect in train timing
रीवा. होली के चलते रीवा आने वाली ट्रेना में भारी भीड़ चल रही है। हबीबगंज-रीवा रेवांचल एवं आनंद विहार-रीवा ट्रेन में अगले 2 मार्च तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। दोनों ट्रेनों में वेटिंग 200 से ज्यादा चल रही है। इसमें हबीबगंज-रीवा के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाई है लेकिन दिल्ली के लिए कोई दूसरी ट्रेन नहीं होने के कारण राह आसान नहीं है। इसके चलते दिल्ली से आने वाले अन्य वैकल्पिक साधनों से पहुंच रहें हैं। होली के त्योहार पर देश एवं प्रदेश की राजधानी में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों में अच्छी भीड़ चल रही है। इनमें आनंद विहार व रेवांचल एक्सप्रेस 2 मार्च तक यात्रियों के आरक्षण नहीं मिल रहा है। दूसरी ट्रेनों का भी यही हाल है।
26 फरवरी से मार्च तक ट्रेनों की स्थिति
हबीबगंज से रीवा
आरक्षण की स्थिति
26 फरवरी वेटिंग 194
27 फरवरी वेटिंग 127
28 फरवरी वेटिंग 262
01 मार्च वेटिंग 82
02 मार्च वेटिंग 243
आनंद विहार से रीवा
26 फरवरी वेटिंग 228
27 फरवरी वेटिंग 205
28 फरवरी वेटिंग 433
01 मार्च वेटिंग 177
02 मार्च आरएसी 27
करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
यदि आप त्यौहार पर घर आ रहे हैं और समय से ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराया है तो, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्यों कि ट्रेनों की स्थिति देख तो यह तय है कि अब आसानी से ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल पाएगा। इसलिए यदि परेशानी से बचना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि समय रहते कोई दूसरा विकल्प तलाश लें।
एक घंटे विलंब से खाली हो गई होली स्पेशल
पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 फरवरी को रीवा से हबीबगंज और हबीबगंज से रीवा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। इसमें रीवा से हबीबगंज स्पेशल अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से ११.२५ बजे रवाना हुई।वहीं हबीबगंज से रीवा स्पेशल ट्रेन 30 मिनट देरी से रात को 7 बजे रीवा पहुंची। इसके बाद रेवांचल बनकर पुन: हबीबगंज से लिए रात 8 बजे रवाना हो गई। स्पेशल टे्रन का अब 28 फरवरी को संचालन होगा।
Published on:
26 Feb 2018 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
