28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्षदों के दबाव में आए उद्योग मंत्री, डीइओ को लिखा यह पत्र, जानिए क्या है मामला

स्कूल का प्रकरण...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 30 Aug 2018, 9:51 PM IST

Instructions for Paying Sixth Pay Arrears to Teachers

Instructions for Paying Sixth Pay Arrears to Teachers

रीवा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लागू की जा रही एक परिसर एक शाला योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक दो का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक में संविलियन होने जा रहा है। ऐसा हुआ तो ६० वर्ष पुराने विद्यालय का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ऐसा न हो, इसके मद्देनजर शाउमावि क्रमांक दो का नाम परिवर्तित कर शाउमावि क्रमांक दो चोपड़ा बिछिया में स्थानांतरित करने की कार्यवाही करें। यह निर्देश उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है।

डीइओ को लिखे पत्र में कही यह बात
विद्यालय को स्थानांतरित करने की जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों की मांग के मद्देनजर उद्योग मंत्री ने डीइओ को लिखे पत्र में कहा है कि शाउमावि क्रमांक दो को बिछिया स्थित शासकीय चौपड़ा स्कूल में स्थानांतरित करने पर आसपास की बस्ती के बच्चों को विद्यालय सुलभ हो जाएगा। वहां हायर सेकंडरी स्कूल शुरू होने पर बिछिया, रानीतालाब, उपरहटी, तरहटी, पांडेन टोला, कुठुलिया व बैसा सहित क्षेत्रों के बच्चे वहां पढ़ाई कर सकेंगे। क्योंकि आसपास के क्षेत्र में कोई हायर सेकंडरी विद्यालय नहीं है।

शासन स्तर से अनुमति लेना होगा
माना जा रहा है कि उद्योग मंत्री के पत्र का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी की ओर से शासन स्तर से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद विद्यालय के स्थानांतरण के बावत आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए आयुक्त लोक शिक्षण की मंजूरी व आदेश जरूरी माना जा रहा है।

उद्योग मंत्री से क्षेत्र के चार पार्षदों ने की है मांग
विद्यालय के स्थानांतरण की मांग को लेकर चार वार्डों के पार्षदों ने उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद प्रकाश सोनी, वार्ड 39 की पार्षद आरती बक्सरिया, वार्ड 42 की बदरूनिशा व वार्ड 45 की पार्षद शकुंतला गंगा यादव ने मंत्री को ज्ञापन सौंप कर छात्रहित में विद्यालय के स्थानांतरण की अपील की है।

मंत्री बोलेे, अगली प्रतियोगिता चौपड़ा स्कूल परिसर में हो
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर भी विद्यालय के व्याख्याता आबाद खान सहित अन्य स्टॉफ ने भी स्थानांतरण की मांग किया था। उद्योग मंत्री ने डीइओ से कहा कि चोपड़ा स्कूल परिसर इस तरह तैयार हो कि अगली प्रतियोगिता उसी परिसर में हो। उसी तारतम्य में मंत्री ने डीइओ को पत्र लिखा है।