25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री की यह पहल राज्यपाल को लगी अच्छी, उन्होंने ने भी किया अनुकरण

पीएमओ से आयोजकों को एक पत्र जाता है जिसमें निर्देश रहता है कि आगे की कतार में लगी कुर्सियों को खाली रखा जाए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 2 Feb 2019, 12:11 PM IST

Initiative to include children in convocation of the Prime Minister

Initiative to include children in convocation of the Prime Minister

रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सांतवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में स्कूल बच्चों को शामिल करते हैं। यह बात उन्हें बहुत अच्छी लगी और उन्होंने भी यह परंपरा शुरू कर दी।

उनके निर्देश पर एपीएसयू के दीक्षांत समारोह में स्कूल बच्चों को शामिल किया गया। इसका खुलासा शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ऐसा ही करते हैं। पीएमओ से आयोजकों को एक पत्र जाता है जिसमें निर्देश रहता है कि आगे की कतार में लगी कुर्सियों को खाली रखा जाए। उसमें प्रधानमंत्री के गेस्ट बैठेंगे। कार्यक्रम के दिन पता चलता था प्रधानमंत्री के गेस्ट सातवीं - आठवीं कक्षा के स्कूल के बच्चे हैं। कार्यक्रम में पूरे समय बैठे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे देखते हैं तो उन्हें प्रेरणा मिलती है। आपस में चर्चा करते हैं। यदि गलतियां की है तो गलतियों से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। उनमें वहां तक पहुंचने की ललक पैदा होती है।

कार्यक्रम में शामिल स्कूल के बच्चों की तारीफ की। कहा ये बच्चे ध्यान से पूरा कार्यक्रम देख रहे थे। कहीं भी मन विचलित नहीं हुआ। विश्वविद्यालय में ही स्कूल संचालित है। उसी स्कूल के बच्चों को कार्यक्रम में शामिल किया गया।