लाद पहाड़ में सडक़ के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने भीषण दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो पत्थरों के नीचे युवक का शव दबा हुआ था जिसके शरीर के कुछ भागों को कुत्तों ने नोंच खाया था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।