20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव की भक्ति में लीन रहा शहर, श्रद्धालुओं ने विधि – विधान से की शिव की पूजा अर्चना

किला परिसर स्थित महामृत्युंजय एवं मनकामनेश्रवर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में जुटे भक्त, सुबह से शाम तक पूरे दिन लगी रही भीड़, भण्डारे का हुआ आयोजन

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Vedmani Dwivedi

Feb 22, 2020

maha shivaratri 2020 jalabhisekh on lord shiva

maha shivaratri 2020 jalabhisekh on lord shiva

रीवा. महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को पूरा शहर शिव की भक्ति में लीन रहा। दिन भर हर - हर महादेव, बम - बम भोले के नारे गूंजते रहे। सुबह पांच बजे से ही भक्तों की मंदिर में कतार लग गई। तांबे के बर्तन में बेलपत्र, सफेद चंदन, बिंदी, दूध व गंगा जल लेकर मंदिर पहुंचे। किला परिसर स्थित महामृत्युंजय एवं मनकामनेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। वहीं देवतालाब के महादेव मंदिर एवं ढूढ़ेश्वर मंदिर खजुहा में भी भारी संख्या भक्तगण पहुंचे। दिन भर मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात सुबह 10 बजे व्यंकट रोड़ रीवा स्थित बैजू धर्मशाला से निकाली गई।

कलेक्टर बसन्त कुर्रे, अपर कलेक्टर इला तिवारी, एसडीएम फरहीन खान ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर, बम - बम भोले जय भोले के उद्घोष के साथ बारात का शुभारंभ किया।

शिव बारात व्यंकट रोड, खन्ना चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर, चक्रधर सिटी, शिल्पी प्लाजा, प्रकाश चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड होते हुए एस के स्कूल के पास पहुंची। वहां से होते हुए पचमठा आश्रम पहुंची। जहां पर विधि - विधान के साथ शिव - पार्वती के विवाह का कार्यक्रम हुआ। पचमठा आश्रम के स्वामी विजयशंकर ब्रह्मचारी, गुरुमीत ङ्क्षसह मंगू, मनीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, सरदार प्रहलाद सिंह, सुशील वर्मा, सुरेश विश्वनाई, प्रतीक मिश्रा, प्रतीक पाण्डेय, विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील अग्रवाल, रामसखा यादव, अनिल केसरी, संजय श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, लवकुश गुप्ता, राकेश गुप्ता के नेतृत्व में शिव बारात निकाली गई।

पचमठा आश्रम में तरुण चौपड़ा गु्रप, भजन गायिका शैलजा सिंह कपूर, संदीप द्विवेदी ने भक्ति संगीत का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं एवं शिवभक्तों को मंत्रमुग्ध किया।

झांकी रही आकर्षण
शिवबारात में ऊॅट, घोड़ा, बैलगाड़ी, शहनाई, नगडिय़ा, श्रीरामदरबार की झांकी, भोलेनाथ के साथ गणों की औघड़ मसान नृत्य की झांकी देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में भक्त शिवबारात में शामिल हुए। वृन्दावन के राधाकृष्ण की झांकी, केरल नृत्य की झांकी, उज्जैन के महाकाल की भव्य पालकी, गडऱवारा का बैण्ड, राष्ट्रप्रेम से ओत - प्रोत सेना की झांकी, मां काली खप्पड़ नृत्य विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।

पचमठा आश्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी लोकनृत्य, गंगा अवतरण की झांकी, मॉ दुर्गा एवं भद्रकाली द्वारा असुरराजवध, फूलों की होली, मयूर नृत्य तथा हनुमान जी का सिन्दूरी स्वरूप विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। शिवबारात के मार्ग में नंदन कृष्ण अनंतपुर, सांई किड्स तथा महर्षि बाल्मीक स्कूल के बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इन्होंने किया स्वागत
भोलेनाथ की बारात का शहर में जगह - जगह स्वागत हुआ। रेवांचल बस स्टैण्ड व्यापरी संघ, माता का दरबार लघु फुटकर व्यापारी संघ, सिन्धी समाज, साक्षी ज्वेलर्स, शिल्पी प्लाजा व्यापारी संघ, दीप काम्पलेक्स व्यापारी संघ, फोर्ट रोड व्यापारी मंडल, सर्राफा मंडल, अग्रवाल समाज, नारायणी सेना, ताम्रकार समाज लखेरा समाज, नामदेव समाज, राजघाट क्लब, बाल्मीक समाज के साथ कई सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह - जगह पूजन अर्चन कर भव्य स्वागत पुष्प वर्मा एवं आतिशबाजी की।

पचमठा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजसेवी राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, नटवर दास अग्रवाल, इंजीनियर बृजेश पाण्डेय, राजेन्द्र निगम, सुरेश राय, दीपचन्द्र विश्वकर्मा, वंशीलाल साहू, कृष्ण मुरारी मिश्रा, रत्नेश प्रधान, डा. विनोद श्रीवास्तव, भारती शर्मा, प्रो.आरपी गुप्ता, रतनलाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय ताम्रकार, ओमशंकर मोदनवाल, राजेश भल्ला, वंदना गुप्ता, प्रतिभा ताम्रकार, साधना गुप्ता, चन्द्रकिरण गुप्ता, एकता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, ऋचा त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहें। शिव बारात आयोजन समिति के मनीष गुप्ता ने प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन शिवबारात आयोजन एवं जनकल्याण समिति ने किया।

अभिषेक व प्रसाद वितरण
मनकामेश्वर नाथ कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अभिषेक व प्रसाद वितरण किया। ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन मध्य प्रदेश, साईं संस्थान एवं रेवा खंडे ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ों श्रद्धालु ओं ने अभिषेक किया। संचालक ज्योर्तिविद राजेश साहनी ने बताया, नगर की सुख समृद्धि की कामना कर भगवान शिव को 125 किलो हलवे से निर्मित महा प्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर साईं संस्थान रीवा के पुजारी मनसुख लाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय धमीजा, अनिल त्रिपाठी, श्याम द्विवेदी, यूडी सिंह, अमित अवस्थी, राजीव चतुर्वेदी, विवेक महिंद्रा, चितेंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा, विवेक व्यास सनी चांदवानी, अभिषेक शुक्ला, रितिक पांडे मौजूद रहे।