27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग

विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Anil Kumar

Sep 05, 2019

Memorandum submitted to Additional Collector and SP

Memorandum submitted to Additional Collector and SP

रीवा/त्योंथर. त्योंथर आए अपर कलेक्टर ईला तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक आबिद खान को अधिवक्ता संघ, युवा संघर्ष परिषद एवं महालक्ष्मी मानव सेवा संस्थान त्योंथर के कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई है।

क्रमिक अनशन की चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो १५ सितम्बर से अधिवक्ता संघ, युवा संघर्ष परिषद एवं महालक्ष्मी मानव सेवा संस्थान त्योंथर के संयुक्त तत्वावधान में तहसीलदार कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस चौकी त्योंथर का नवीन भवन निर्माण कराया जाए। समाजसेवियों द्वारा अवगत कराया गया है कि पुलिस चौकी निर्माण के लिए आवंटित भूमि गुलाला तालाब के समीप जो कि ग्राम पंचायत चुनरी में स्थित है, वहां से पुलिस थाना सोहागी की दूरी महज दो किलोमीटर है। ऐसी स्थिति में आसपास पुलिस चौकी का होना औचित्यहीन है। पुलिस चौकी त्योंथर के निश्चित कार्यक्षेत्र की भौगोलिक मध्य स्थिति त्योंथर बाजार है। चारों दिशाओं से आने वाले व्यक्तियों के लिए एक समान दूरी है।
नहीं सुन रहा प्रशासन
पुलिस चौकी त्योंथर कार्यक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैरा, ददरी, केचुहा, रघुनाथपुर विख्यात दस्यु प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां पुलिस चौकी स्थापना के लिए आमजनों द्वारा वर्षों से मांग की जा रही है, बावजूद इसके प्रशासन नहीं सुन रहा है। वर्तमान मे संचालित पुलिस चौकी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी महज 500 मीटर है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में शीघ्र मदद मुहैया हो जाती है। समीप ही शराब की दुकानें, कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल, बालक हायर सेकण्डरी स्कूल, महाविद्यालय स्थित है तथा 5000 से अधिक आबादी त्योंथर का मुख्य बाजार है। ऐसी स्थिति में पुलिस चौकी बाजार में ही स्थापित की जानी चाहिए। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताई गई। ज्ञापन सौंपने वालों मे से प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्र, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ब्रह्मनारायण शर्मा, लक्ष्मीकान्त दुबे, अधिवक्ता अविनाश सिंह परिहार, धर्मेन्द्र गौतम, आशीष दुबे रज्जन, प्रवीण शर्मा, अधिवक्ता श्रीमननारायण पाण्डेय, समीर मिश्र, रामचन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र दुबे, असलम खान, सुशील शुक्ला, इलाही बख्श, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, अखिलेश ़िद्ववेदी, रियाजुद्वीन खान, रावेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।