13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस विश्वविद्यालय में होगा बड़ा कार्यक्रम, एक साथ कई मंत्री व कुलपति करेंगे शिरकत

स्वर्ण जयंती वर्ष का आयोजन...

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajit Shukla

Jul 15, 2018

Ministers and vice-chancellors present in Golden Jubilee of Rewa APSU

Ministers and vice-chancellors present in Golden Jubilee of Rewa APSU

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय 20 जुलाई को अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन व 51वां स्थापन दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य दो मंत्री व पांच विश्वविद्यालयों के कुलपति के अलावा अन्य कई दूसरे दिग्गज उपस्थित होंगे।

20 जुलाई को 50 वर्ष पूरा होगा
विश्वविद्यालय की ओर से बनाई गई योजना के मुताबिक तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 18 जुलाई को पुराछात्र सम्मेलन के साथ शुरू हो जाएगी। 18 व 19 जुलाई को दो दिवसीय पुराछात्र सम्मेलन के बाद 20 जुलाई को स्थापना दिवस के मौके पर स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे
विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक जयंती वर्ष के समापन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इसके अलावा उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल व सांसद जनार्दन मिश्रा शरीक होंगे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् के रूप में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. टीवी कट्टिमणि शामिल होंगे।

शामिल होने वालों में ये नाम भी
इसके अलावा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे व पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी उपस्थित होंगे। इसके अलावा दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित पदों पर पदस्थ विश्वविद्यालय के कई पुराछात्र भी शामिल होंगे।

उच्च शिक्षा की भूमिका पर होगा चर्चा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ‘सम्पोषण विकास में उच्च शिक्षा की भूमिका’ विषय पर चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय के पं. शंभूनाथ शुक्ल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी कुलसचिव लाल साहब सिंह ने संभाल रखी है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले १७ जुलाई को विश्वविद्यालय में एक व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया गया है।