24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rewa / हेमंत की धुआंधार बल्लेबाजी से जयपुर ढेर, उदयपुर ने 6 विकेट से जीता मैच

हेमंत की धुआंधार बल्लेबाजी से जयपुर ढेर, उदयपुर ने 6 विकेट से जीता मैच

कोटा के नयापुरा स्थित अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रजवाड़ा क्रिकेट लीग सीजन-2 टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच उदयपुर मेवाड़ रॉयल्स और जयपुर पिंकसिटी रॉयल्स के बीच खेला गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Feb 2017, 3:23 PM IST

कोटा के नयापुरा स्थित अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रजवाड़ा क्रिकेट लीग सीजन-2 टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच उदयपुर मेवाड़ रॉयल्स और जयपुर पिंकसिटी रॉयल्स के बीच खेला गया।

उदयपुर ने ठोस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। जयपुर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाकर उदयपुर के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा।

जवाब में मैदान में उतरी उदयपुर की टीम के खिलाडि़यों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 2 ओवर में 23 रन बनाए। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक टीम ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। इसके बाद उदयपुर के हेमंत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अद्र्धशतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। उदयपुर ने जयपुर को 6 विकेट से हराया।

वहीं, दूसरा मैच चित्तौड़ चेतक और बीकानेर डेजर्ट चेंलेंजर्स के बीच हुआ। जिसमें चित्तौड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाकर बीकानेर के सामने 143 रन का लक्ष्य रखा। दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर बीकानेर के बल्लेबाज बेटिंग करने मैदान आए।