9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नितिन हत्याकांड : मारने आए थे विनय को, लेकिन बीचबचाव में नितिन पर कर दिया फायर, एक और आरोपी पकड़ाया, पढि़ए पूरा घटनाक्रम

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड में लिया, पूछताछ जारी

2 min read
Google source verification
Nitin murder case : Another accused caught

Nitin murder case : Another accused caught

रीवा. बहुचर्चित नितिन हत्याकांड का दूसरा आरोपी पुलिस के हांथ लग गया है। यह आरोपी घटना के समय सामने नहीं आया था लेकिन वारदात की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने तक हर समय वह मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड में लिया है। टीआरएस कॉलेज में नितिन सिंह गहरवार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के एक आरोपी सत्यम तिवारी निवासी निराला नगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

साइबर सेल ने ट्रेस की लोकेशन
उक्त आरोपी की लोकेशन शनिवार की रात साइबर सेल प्रभारी गौरव मिश्रा ने बांसघाट मोहल्ले में टे्रस की थी। देर रात एसपी ललित शक्यवार ने सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण सोनी, विवि प्रभारी शिवपूजन मिश्रा, बिछिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र परवार, उपनिरीक्षक रानू वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी कराई। आरोपी घर में छिपा हुआ था जो पुलिस को देखकर भाग दिया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस थाने आ गई जिसने पूछताछ में घटना से जुड़े कई अनसुलझे रहस्यों का खुलासा किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त हुई है। वारदात में प्रयुक्त पिस्टल उक्त आरोपी की ही थी जिसे उसने मुख्य आरेपी को दिया था। वह पिस्टल कहां से लेकर आया था इसकी पुलिस अब पूछताछ करेगी। उसको पुलिस ने न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड में ले लिया है। इस हत्याकांड से जुड़े रहस्यों को पुलिस सुलझाने में लगी है।

ऐसे रची गई थी हत्याकांड की साजिश
इस हत्याकांड की साजिश घटना के कुछ देर पहले ही रची गई थी और सभी आरोपी अलग-अलग हथियारों से लैश हो गए थे। दरअसल आरोपी विनय सिंह परिहार को निपटाने के लिए आए थे। लेकिन बीचबचाव में नितिन पर फायर कर दिया। दो गाडिय़ों में चार लोग सवार होकर आए थे जिसमें एक बाइक पकड़े गए आरोपी की थी। वारदात के समय दो आरोपी तो कॉलेज के अंदर घुस गए और खुद आरोपी बाइक लेकर बाहर खड़े होकर पहरेदारी कर रहा था। जैसे ही घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी बाहर निकले तो बाइक लेकर खड़े दो युवक उन्हें लेकर अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।

अन्य आरोपियों की होगी पहचान
इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी आरोपी से पूछताछ में होगी। घटना के सीसी टीवी फुटेज में भागते दिखने वाला आरोपी व दूसरी बाइक में सवार आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान पुलिस पकड़े गए आरोपी से करवाएगी जिसके बाद उन्हें भी नामजद किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य आरोपी के छिपने के ठिकानों के संबंध में भी आरोपी से जानकारी ली जाएगी।

नशे के सौदागारों के बारे में उगले रहस्य
उक्त आरोपी ने शहर में नशे के सौदगारों के बारे में अहम जानकारियां उगली है। उससे आरंभिक पूछताछ में नशीली सिरफ व शराब की खेप लाने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा कुछ हथियारों के तस्कर भी पुलिस के रॉडार में आए जहां से हथियार सप्लाई करते हैं। पुलिस इन सभी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है जिनकी गिरफ्तारी से कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

पूछताछ के लिए लिया रिमांड पर
अरण सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि नितिन हत्याकांड के एक आरोपी को पकड़ा गया है जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त हुई है। वारदात में इसी आरोपी की पिस्टल उपयोग हुई थी। आरोपी मारने दूसरे छात्र को आए थे लेकिन बीचबचाव में नितिन पर फायर कर दिया। उससे विस्तृत पूंछताछ के लिए रिमांड में लिया गया है।

ये भी पढ़ें

image